बारसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिला जज।
- फोटो : ORAI
उरई। जिला अधिवक्ता संघ का नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को जिला जज अशोक कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण कराई।
इस दौरान बार संघ अध्यक्ष सुरेश गौतम, महासचिव जितेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्ट्रेट प्रभारी अवधेश निरंजन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मैराज सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रभात पटेरिया, इंद्रजीत सिंह, सुरेश दीक्षित समेत पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान न्यायिक अधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता भी मौजूद रहे। (संवाद)