फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एसएससी सीजीएल उत्तीर्ण कर जीएसटी इंस्पेक्टर बना आयुष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17-आयुष त्रिपाठी।
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल उत्तीर्ण कर जीएसटी इंस्पेक्टर बना आयुष
कोंच। बारसंघ कोंच के पूर्व अध्यक्ष संजीव तिवारी के बेटे आयुष त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा एसएससी सीजीएल उत्तीर्ण कर नगर का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा उत्तीर्ण कर जीएसटी इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। आयुष ने हाईस्कूल की परीक्षा मॉर्निंग स्टार उरई एवं इंटरमीडिएट की जुगल देवी इंटर कॉलेज कानपुर से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। स्नातक की परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से उत्तीर्ण की है। आयुष ने इंदौर में रहकर कंपटीशन की तैयारी की, वर्तमान में भारतीय रेल सेवा में कार्यरत है। अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय वह अपने पिता संजीव, मां अलका एवं बड़े भाई उज्ज्वल को देते हुए कहता है कि इन लोगों ने हर स्तर पर उसका सहयोग किया जिसकी बदौलत उसे यह मुकाम हासिल हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें