फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसा ऑटो, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से ऑटो घुस गया। गंभीर हालत में सीएचसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी अमित कुमार (35) कालपी से भोगनीपुर के बीच ऑटो चलाता था। मंगलवार की रात वह ऑटो लेकर जा रहा था। तभी दौलतपुर गांव के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से ऑटो घुस गया। इससे अमित घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी ने उसे सीएचसी कालपी पहुंचाया। डॉ. गोपाल द्विवेदी ने बताया कि उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी। उसके भाई सर्वेश ने बताया कि अमित के दो बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी प्रियंका सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी नागेंद्र पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें