फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का प्रयास

Tue, 22 Aug 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर माहौल को शांत कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धामनी गांव में सोमवार की देर रात किसी ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ व सिर क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त होकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुरील ने ग्रामीणों को नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। इस बाबत सीओ रविंद्र कुमार गौतम का कहना है कि शरारतीतत्वों का पता लगाने के लिए गांव में पुलिस टीमों को लगा दिया है। नई प्रतिमा को स्थापित करा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अटरा, पिथऊपुर श्रमदान पर निजी नलकूप पर देसी शराब का ठेका संचालित हो रहा है। जिससे शरारतीतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शिकायत के बाद भी ठेका नहीं हटाया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें