फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 07 May 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर पर खेल रही आठ वर्षीय मासूम को अकेला पाकर एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के शोर मचाने पर परिजनों को आता देखकर आरोपी भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेकर उसके घर आए युवक ने उसकी पत्नी से पानी मांगा। जब पत्नी पानी लेने के लिए अंदर गई तो युवक ने वहीं खेल रही उसकी आठ वर्षीय पुत्री को पकड़कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
मासूम के शोर मचाने पर पत्नी व अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें