फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दिल्ली में रहकर रहे युवक ने फंदा बनाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। दिल्ली में रहकर डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहे युवक ने बुधवार को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पड़ोसी युवकों ने खिड़की से शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आटा कस्बा निवासी अरविंद कुशवाहा (24) दिल्ली में परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। होली में वह पत्नी व बच्चे को छोड़कर दिल्ली वापस चला गया था। बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। बताया कि अरविंद पांच भाई थे, एक की मौत हो चुकी है। उसका एक वर्ष का पुत्र है। उसकी मौत से पत्नी रानी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें