कोंच। मोहल्ला आजाद नगर में बिजली चेकिंग के दौरान टीम पर कुछ लोगों हमलाकर मारपीट की। दोबारा मोहल्ले में आने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिजली कर्मियों को लेकर थाने आए। टीम की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध कुमार व अवर अभियंता रामू गुप्ता और विभागीय कर्मी उज्जवल तिवारी, प्रदीप सिंह, सरमन, अरविंद, राजकुमार, प्रदीप झा ने संयुक्त रूप से पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में बिजली चेकिंग कर रहे थे। तभी अजीमुल रहमान, अताउर्र रहमान, आसिफ उद्दीन, आरफीन आ गए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। मारपीट में टीम के कर्मचारियों के कपड़े फट गए। मोहल्ले में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने चोटहिल उपखंड अधिकारी सहित कर्मचारियों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया।
लाइनमैनों में रोष
कस्बे में टीम पर हुए हमले के बाद विभागीय कर्मी व लाइनमैन एकत्रित हो गए। लाइनमैनों ने घटना को लेकर नहर पावर हाउस पर व सीएचसी पहुंचकर रोष जताया।
बिजली चेकिंग में 18 लोगों पर रिपोर्ट
कोंच। विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को नगर के मोहल्ला आजाद नगर में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान उन्होंने 8 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध कुमार मौर्य व अवर अभियंता रामू गुप्ता ने सभी के खिलाफ तहरीर दी है। (संवाद)