उरई (जालौन)। नोटबंदी के बाद से शहर मेें बैंक शाखाओं, एटीएम पर भीड़ की कमी नहीं है। रोज उतनी ही लंबी लाइनें लग रही हैं। नगदी का संकट बैंक शाखाओं, एटीएमा में साफ दिखाई पड़ रहा है। गुरुवार को भी कई शाखाओं में कैश की कमी रही और कई एटीएम बंद रहे। इससे ग्राहकों को मायूसी हाथ लगी। पहली को अब सरकारी कर्मचारियों को अपना वेतन बैंकों से लेने की चिंता सताने लगी है। दीपावली त्योहार के चलते सरकारी कर्मचारियों ने अक्तूबर माह का अपना वेतन बैंक शाखाओं के खाते में नहीं निकाल पाया था। गुरुवार को भी बैंकोें व एटीएम पर भीड़ रही। कई एटीएम आज भी बंद रहे। जो एटीएम खुले रहे, उनमें भीड़ रही। स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक रविरंजन वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन को देखते हुए शाखा में तीन पेमेंट काउंटर चल रहा है। एक काउंटर कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए अलग से शुरू किया गया है।