एट। नगर पंचायत की दूसरी बैठक बुधवार को नगर पंचायत भवन में संपन्न हुई। नगर में विकास के लिए जिसमें 12 करोड़ का बजट पास हुआ। बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा।
नगर पंचायत की पहली बैठक हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद स्थगित कर दी गई थी। दूसरी बैठक का आयोजन का फिर से आयोजन किया गया। बोर्ड की बैठक में 2023-24 का बजट पेश हुआ। जिसमें 13 लाख 22 हजार आय के रूप में दिखाई गई। वहीं विकास एवं व्यय के लिए 12 करोड़ 87 लाख रूपये का बजट पेश किया गया। जिसे सर्वसम्मति के साथ पास किया गया। नई नगर पंचायत की आमदनी बढ़ाने के लिए नगरवासियों के ऊपर लाइसेंस शुल्क, नक्शा स्वीकृत शुल्क, गृह कर सहित कई प्रकार के टैक्स लगाए। बैठक में सदस्यों ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई व सड़क नाले नालियों का विकास कराने की मांग की गई। जिस पर सहमति बनी। नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम लालजी निरंजन ने कहा कि नगर की साफ-सफाई एवं विकास कार्यों के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जो भी संभव होगा विकास के लिए वह किए जाएंगे। बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी गौरव पटेल, आयुष पाठक, मैथिली शरण गुप्ता आदि मौजूद रहे।