फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डांस को लेकर हुई कहासुनी, युवक के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच। समीप के गांव पड़री में शादी समारोह में डांस को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक को दबंगों ने लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। जिससे वह बेहोश हो गया। युवक की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री में शनिवार रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह में युवक रंजीत के साथ मारपीट की गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। विवाद डांस करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हुआ। हालांकि पीटे गए युवक की मां किरन ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव का ही रवींद्र उसके घर पर आया और उसके बेटे रंजीत को गोला चलाने के लिए अपने साथ अपने घर ले गया। उसका बेटा वहां पर आए लोगों के ऊपर स्प्रे छिड़क रहा था तभी रवींद्र, सोनू, मोनू ने अपने करीब दो दर्जन रिश्तेदारों व साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए उसके बेटे रंजीत के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद बेटा वापस घर आ गया और छत पर जाकर सो गया। कुछ देर बाद उक्त सभी लोग आकर छत पर चढ़ गए और फिर लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से बेटे को बुरी तरह मारा पीटा जिससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर वह छोटे बेटे अभिषेक के साथ छत पर पहुंची तो उक्त सभी लोगों ने छोटे बेटे सहित उसे भी मारा। किरन ने बताया कि घटना की सूचना उसने यूपी 112 पीआरबी को दी। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें