फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अपना दल ने बुंदेलखंड में मांगी एक सीट

Tue, 15 Aug 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अपना दल ने लोकसभा चुनाव में दस सीटें मांगी हैं। इसमें बुंदेलखंड की एक सीट भी शामिल है। गठबंधन के खाते में जितनी भी सीटें आएगी, अपना दल पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। यह बात सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में अपना दल के जिलाध्यक्ष अनिल अटरिया ने कही। इस दौरान पचास लोगों ने अपना दल सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

ओमकार ठाकुर ने कहा कि लोकसभा से पहले हमें पूरी रणनीति बनानी होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बुंदेलखंड में एक लोकसभा सीट मांगी है। इसलिए हमें तैयार रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसी महीने से यूथ चला बूथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। अब अपना दल प्रत्येक गांव तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में कठेरिया समाज के जिलाध्यक्ष हेमराज के नेतृत्व में समाज के लोगों ने अपना दल की सदस्यता ली। इसके अलावा मनोज सोनी, रामजी सोनी, मनोज परिहार, विनय गौतम ने भी साथियों संग सदस्यता ली। इस दौरान दीपू सिरौठिया, मनोज खटीक संजेश, राजेश अंडा, उमाबल्लभ, महेंद्र बरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें