फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आए दिन पाइप लाइन टूटने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 28 Mar 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। जोल्हूपुर-कदौरा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन में रोक लगने से सभी वाहन अब आटा-इटौरा मार्ग से निकल रहे हैं। जिससे कस्बे में सड़क किनारे डाली गई पाइप लाइन टूट जाती है और लोगों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। सोमवार की सुबह पाइप लाइन टूटन से नाराज ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। तीन घंटे तक सड़क के दोनों और वाहन जमा हो गए। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

आटा-इटौरा मार्ग पर जलसंस्थान ने पानी की पाइप लाइन बिछाई है। लेकिन एक माह से जोल्हूपुर-कदौरा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन में रोक की वजह से आटा-इटौरा मार्ग से निकल रहे ओवरलोड ट्रकों से आए दिन पाइप लाइन टूट जाती है और पानी की सप्लाई बंद हो जाती है।
क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने टूटी लाइन की मरम्मत कराकर ठीक कराया। लेकिन जैसे ही ट्रकों का आवागमन शुरू होता फिर से पाइप लाइन टूट जाती है और पानी की सप्लाई ठप हो जाती है। अब गर्मी शुरू हो चुकी है, ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार सुबह फिर पाइप लाइन टूटने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को आटा-इटौरा मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसमें वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। तीन घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पीडब्ल्यूडी के जेई बृजेंद्र कुमार का कहना है कि जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर ली गई है, एक सप्ताह के भीतर एक अलग से पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे समस्या का हल निकल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें