फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छत से कपड़े उठाने गया वृद्ध गिरा, मौत

Wed, 18 Sep 2024 02:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। छत पर पड़े कपड़ों को उठाने गया वृद्ध नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी श्याम किशोर अहिरवार (60) कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार देर शाम वह घर की छत पर सूख रहे कपड़ों को उठाने के लिए गए थे, जैसे ही वह तार पर फैले कपड़ों को उठाने लगे तभी कमजोरी के कारण चक्कर आने पर छत से नीचे आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें