उरई। स्कूटी की टक्कर से ई-रिक्शे पर सवार महिला की गोद में बैठे मासूम की नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सरसौखी गांव निवासी राघवेंद्र सिंह की पत्नी सुलेखा मंगलवार देर शाम ई-रिक्शे में बैठकर बाजार से अपने गांव जा रही थी। सुलेखा की गोद में उसका ढाई साल का पुत्र शौर्य भी था। जब ई-रिक्शा फैक्ट्री एरिया से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उसमें टक्कर मार दी।
इससे सुलेखा की गोद से बैठा उसका ढाई साल का बच्चा शौर्य नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।