फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शराब के नशे में वृद्ध ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
फोटो - 07 मृतक भीकम सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। घर में अकेले वृद्ध ने कमरे में लगे हुक से गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वृद्ध ने शराब के नशे में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी भीकम सिंह (60) ने रविवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि रात के समय पुत्र सतीश व दीपक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में अकेले होने के कारण वृद्ध ने शराब के नशे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रात में बहू वंदना ने जब ससुर को फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाल हरीशंकर चंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें