फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शिक्षकों के खाते भेजी गई 11.53 करोड़ की धनराशि

Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के खाते में भेजे गए रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) से आच्छादित 382 शिक्षकों के खाते में 11.53 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। यह धनराशि मार्च 2019 से जून 2022 की अवधि तक की है। त्योहार के मौके पर खाते में धनराशि आने से शिक्षक कर्मचारियों में खुशी है। वह इसके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। यह धनराशि मिलने पर शिक्षक संघ ने डीआईओएस राजकुमार पंडित को धन्यवाद पत्र भी दिया है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह राजा, मंत्री अरविंद शुक्ला व संघर्ष समिति के संयोजक अरविंद द्विवेदी आदि ने 15 जुलाई को शासन को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को देकर शिक्षकों के खाते में एनपीएस की धनराशि भेजने का अनुरोध किया था। डीआईओएस ने इस बारे में जल्द पहल करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि बजट के अनुसार एनपीएस से आच्छादित 382 शिक्षक कर्मचारियों के खाते में 11 करोड़ 53 लाख की धनराशि भेज दी गई है। यह धनराशि मार्च 2019 से जून 2022 तक की है। यह शेष बची धनराशि बजट आने पर संबंधित खातों में भेजी जाएगी।
इस पर शिक्षक संघ ने डीआईओेएस का आभार जताते हुए आगे भी इसी तरह सकारात्मकता से काम करने का अनुरोध किया है। शिक्षकों ने कहा कि यह त्योहार का तोहफा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें