फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जाम में 40 मिनट फंसी रही एंबुलेंस

Sun, 02 Jul 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। बारिश के चलते नगर के ऊमरी स्टैंड से टीहर की ओर जाने वाली सड़क पर भीषण जाम लग गया। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। करीब 40 मिनट तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

नगर के ऊमरी बस स्टैंड से टीहर की ओर जाने वाली सड़क पर चार पहिया वाहनों की शनिवार को लंबी कतार देखने को मिली। सड़क के दोनों साइडों पर ढलान अधिक होने के कारण वाहन चालक कच्चे में गाड़ी उतारने से कतराते रहे। जिससे कारण सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सड़क से नीचे उतरने की कोशिश में शनिवार को एक चार पहिया वाहन का पहिया मिट्टी में फंस गया। जिसको निकालने के लिए काफी मशक्कत की गई। जिसके चलते एक एंबुलेंस भी करीब 40 मिनट फंसी रही।



लोक निर्माण विभाग के जेई दीपांकर कटियार ने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण ये समस्या उत्पन्न हो रही हैं। मौसम के साफ होते ही सड़क के दोनों तरफ मिट्टी का भराव कराकर इस समस्या का निस्तारण जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें