उरई। झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र के साबुन ग्राम निवासी पूर्व सैनिक राकेश कुमार अग्निहोत्री ने कोतवाली पुलिस को शिकायतीपत्र दिया। वह कानपुर से उरई के लिए रोडवेज बस से आ रहे थे। बस में अनधिकृत रूप से सब्जियां लादी गईं। इसमें काफी समय लगा। जब उन्होंने चालक परिचालक से आपत्ति जताई तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। (संवाद)