फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पीसीएस-जे परीक्षा पास कर अक्षय ने नाम रोशन किया

Fri, 01 Sep 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11-अक्षय रत्नाकर
विज्ञापन


32 वीं रैंक हासिल कर बने सहायक अभियोजन अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

कोंच। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बनने का गौरव हासिल करने वाले मेधावी प्रतिभा के धनी नदीगांव निवासी अक्षय कुमार पुत्र दशरथ रत्नाकर ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सिविल जज की परीक्षा में 32 वीं रैंक हासिल कर जज बने अक्षय ने हाईस्कूल की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय उरई व इंटर की परीक्षा भी उरई से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर 2021 में कानपुर विश्वविद्यालय से बीए विथ एलएलबी करने के बाद उन्होंने जून में सिविल जज परीक्षा में शामिल होकर 32 वीं रैंक हासिल की थी। लगन व मेहनत से इस मुकाम पर पहुंचने वाले अक्षय व उनके माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने अक्षय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें