फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पति से विवाद के बाद महिला मासूम संग ट्रेन के आगे कूदी, दोनों की मौत

Sun, 30 Jun 2024 03:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट/उरई (जालौन)। पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी तीन वर्षीय मासूम बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। राहगीरों ने जब मां-बेटी का शव ट्रैक पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। जानकारी पर आए मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि वह मानसिक रूप से भी बीमार रहती थी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी केशव राजपूत की 32 वर्षीय पत्नी अंजना राजपूत ने अपनी तीन वर्षीय बेटी अंशिका के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह लोगों ने मां बेटी का शव ट्रैक पर पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कराई। पति केशव ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी शादी अप्रैल 2016 में अप्रैल माह में मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सरसई थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव निवासी अंजना से हुई थी।
बताया कि उसके दो बेटियां हैं और अंजना मानसिक रूप से बीमार रहती थी। उसका ग्वालियर में इलाज भी चल रहा था। इस वजह से वह अक्सर विवाद करती रहती थी। शनिवार सुबह भी उसने विवाद किया और इसके बाद अंजना छोटी बेटी अंशिका को लेकर घर से सुबह निकल आई और उसने पिंडारी व पिरौना के बीच निकली झांसी-कानपुर रेल लाइन से ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

देर तक जब महिला नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद पुलिस का फोन पति के पास आया कि एक महिला मासूम के साथ ट्रेन से कट गई है। जब केशव वहां पहुंचा तो पत्नी व बच्ची का शव पड़ा देख वह बिलख-बिलख कर रोने लगा। मां व बहन की मौत से उसकी बड़ी बेटी चाहत का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पति केशव को हिरासत में ले लिया है। सीओ कोंच उमेश पांडेय का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है।

बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी अंजना

उरई। अंजना और केशव के दो बेटियां चाहत व अंशिका हैं। इधर अंजना फिर से तीन माह की गर्भवती हो गई। मानसिक बीमार होने के चलते वह बच्चा नहीं चाहती थी। इसलिए वह पति से सफाई कराने की बात कह रही थी। लेकिन पति ने रुपये न होने की बात कहकर उसे मना कर दिया था। इस पर कुछ दिन तो वह शांत रही, लेकिन शुक्रवार की रात वह फिर से गर्भपात कराने की बात कहने लगी। जब पति ने मना कर दिया तो उसने आक्रोश में आकर जान देने की बात कही। विवाद होने के बाद दोनों सो गए। शनिवार सुबह उसने फिर से इसी बात पर पति से विवाद किया और पति ने जब विरोध किया तो वह जान देने की बात कहकर छोटी बेटी अंशिका को लेकर घर से निकल गई और उसने ट्रेन से कटकर बेटी सहित जान दे दी।

पहले भी कर चुकी जान देने का प्रयास

उरई। महिला के परिजनों की मानें तो महिला शादी के कुछ दिन बाद ही मानसिक रूप से बीमार रहने लगी थी। जिससे वह छोटी छोटी बातों को लेकर घर में विवाद करने लगी थी। विरोध करने पर वह जान देने का प्रयास करती थी। बताया कि दो तीन बार पहले भी वह जान देने का प्रयास कर चुकी थी। लेकिन शनिवार को वह आवेश में आकर बेटी अंशिका को लेकर निकल गई और उसने आत्महत्या कर ली। पति ने बताया कि उसे लगा कि वह नाराज होकर गांव में निकल गई होगी, पहले भी कई बार निकल जाती थी और बाद में आ जाती थी। लेकिन उसे क्या पता कि वह अब कभी वापस नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें