कुठौंद। घरेलू विवाद के बाद युवक ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के बावली गांव निवासी अमित सिंह भदौरिया (28) ने गुरुवार को घर में विवाद के बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार को छुट्टी होने पर परिजन उसे घर ले गए, यहां उसकी मौत हो गई। बताया कि उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने का कहना है कि परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। जांच की जा रही है। (संवाद)