फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ई- रिक्शा चालक ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुराना रामनगर झांसी रोड निवासी रामबाबू (60) ई- रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बताया कि रामबाबू शराब पीने का आदी था। उसके तीन पुत्र संगीत, संदीप और रवि मजदूरी करके घर चलाने में सहयोग करते थे। रविवार को वह शराब पीकर घर पहुंचे तो पत्नी से उनका विवाद हो गया। इसके बाद उसने जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को बताया कि उसने गुस्से में चूहा मारने वाली दवा खा ली है। इसके बाद पत्नी ने बेटों को सूचना दी। बेटे घर पहुंचे और पिता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां इलाज के दौरान रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें