फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: यातायात पुलिस की मनमानी पर बिफरे अधिवक्ता, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यातायात पुलिस की मनमानी से नाराज अधिवक्ताओं ने गुरुवार को एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान अधिवक्ता अंशुमान दीक्षित ने कहा कि वकीलों के वाहनों का चालान मनमाने तरीके से किया जा रहा है। यदि पुलिस ने अपना रवैया नहीं बदला तो टकराव की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

कहा कि अधिवक्ताओं को अपने मुविक्कल के कामों के चलते इधर-उधर जाना पड़ता है। हर परिस्थिति में हेलमेट लगाना संभव नहीं है। कुछ यातायात कर्मी अधिवक्ता वाहन होने के बावजूद उसका ऑनलाइन चालान कर रहे हैं। बीते दिनों अधिवक्ता सौरभ सोनी की गाड़ी का ओवरस्पीड में दो हजार रुपये का चालान किया गया।
जिस जगह चालान दर्शाया गया है, वह भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। अधिवक्ताओं ने यातायात पुलिस की मनमानी रोकने की मांग की। एसपी ईरज राजा ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिया गलत तरीके से किसी भी व्यक्ति का चालान नहीं किया जाएगा। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जीतेश, निकेतन, सौरभ सोनी, राज प्रजापति, निर्मल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें