फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: धनतेरस व दीपावली पर बाइकों की एडवांस बुकिंग शुरू, जमकर होगी खरीदारी

Thu, 09 Nov 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दीपावली व धनतेरस को लेकर वाहन बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। शोरूमों में लोग अपने मनपंसद की गाड़िया देखने लगे हैं, कई ग्राहकों ने तो अपने वाहनों की बुकिंग भी कर दी है, ग्राहकों की बढ़ती मांग को लेकर शोरूम संचालकों को त्योहारी सीजन में वाहनों की जमकर बिक्री होने की उम्मीद है। शहर में हीरो बाइकों की लगभग 80 लोगों ने बुकिंग कर दी है। संचालकों का कहना है कि धनतेरस व दीपावली के लिए उन्होंने विभिन्न मॉडलो व रंगों की रैंज मंगा ली है। साथ ही ग्राहकों को कंपनी की ओर से त्योहार का ऑफर भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


त्योहार को लेकर शोरूमों में मनपसंद कार, बाइक, स्कूटर व बुलेट आदि की खरीदारी को लेकर लोगों ने अग्रिम बुकिंग करानी शुरू कर दी है। कोई परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ शोरूम में पहुंच रहा है।

लोगों के सपनों को मुकाम देने के लिए विभिन्न बैंक फाइनेंस के लिए उपलब्ध हैं। कोई भी ग्राहक वापस न जाए, इसके लिए फाइनेंस पर खास फोकस किया गया है। खरीदारी के इच्छुक उपभोक्ताओं को ऋण आसानी से उपलब्ध हो सके, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अलग-अलग वाहनों की खरीद पर ऑफर भी दिए गए हैं। शोरूम के संचालक शरद महेश्वरी का कहना है कि इस बार मार्केट में बाइकों की खरीदारी के लिए ग्राहकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष दीपावली पर शोरूम से 125 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस वर्ष इससे भी अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। अभी तक 80 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस पर वाहनों पर अच्छी बिक्री होगी। शोरूम में 56318 से लेकर डेढ़ लाख तक की बाइक उपलब्ध हैं। बजाज, होंडा और बुलेट की बाइकों की भी डिमांड है। इसके लिए संचालकों ने तैयारियां कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें