फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एडीओ पर शिकायत का फर्जी निस्तारण का आरोप

Mon, 25 Sep 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर गांव में दो सफाई कर्मचारी नियुक्त होने के बाद भी लगभग एक माह से गांव में सफाई न होने की शिकायत की थी।शिकायत के बाद गांव में कुछ स्थानों पर सफाई कराई गई है। जबकि शिकायतकर्ता ने पूरे गांव में नियमित रूप से सफाई कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

गांव में कुछ स्थानों पर सफाई होने से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है। इसके बाद भी एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार ने निस्तारण आख्या में लिख दिया कि शिकायतकर्ता द्वारा लिखित में अवगत कराया गया है कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी द्वारा गांव में सफाई कर दी गई है, मैं इनके कार्य से संतुष्ट हूं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह निस्तारण आख्या फर्जी है।
उन्होंने गांव में बने सार्वजनिक शौचालय में पानी का कनेक्शन न होने और आधा माह से अधिक समय से कनेक्शन कटे होने की शिकायत 13 सितंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। सार्वजनिक शौचालय का कनेक्शन अभी भी कटा है।
विज्ञापन

इसके बाद भी एडीओ पंचायत ने कार्यालय में बैठकर शिकायत का निराकरण कर दिया। शिकायतकर्ता ने डीएम से मामले की जांच कराने एवं फर्जी निस्तारण करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें