फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: क्योलारी में अवैध कब्जे पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम क्योलारी में गुरुवार को अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा और कब्जा तहस नहस कर दिया। नायब तहसीलदार ने जेसीबी की मदद से अवैध कब्जों को ढहा दिया।
विज्ञापन

क्योलारी निवासी नारायणदास ने कुछ समय पूर्व सीएम पोर्टल व अन्य माध्यमों से गांव के छोटेलाल द्वारा घर के बाहर आम रास्ते और सरकारी नाले पर अवैध रूप से कब्जा कर लेने की शिकायत की थी। शिकायत के निस्तारण के क्रम में गुरुवार को नायब तहसीलदार जितेंद्र पटेल ने राजस्व कर्मियों व पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर पहले नापजोख कराई और फिर अवैध रूप से किए गए कब्जे को जेसीबी मशीन की मदद से ढहा दिया। नायब तहसीलदार ने चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा से अवैध कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें