फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने बाजार में जगह-जगह कराई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
कोंच में बैरिकेडिंग के बाहर निगरानी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
प्रशासन ने बाजार में जगह-जगह कराई बैरिकेडिंग
विज्ञापन

कोंच। कोंच कस्बे में दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर एसडीएम अशोक कुमार, सीओ राजीव प्रताप व तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा के साथ बैठक कर नई व्यवस्था बनाई। शनिवार को रामलीला भवन से सब्जी मंडी जाने वाले रास्ते पर रामकुमार मुकुंदी की दुकान से बैरिकेडिंग की गई। जबकि बर्तन बाजार की गली में रमेश पुस्तक भंडार की दुकान से बैरिकेडिंग की गई। उधर, सराफा बाजार और मानिक चौक से परसट बाजार को जाने वाले रास्ते को सराफा की तरफ से बंद किया गया है। इसके साथ ही सागर चौकी, नगर पालिका की ओर से जाने वाले ग्राहक सागर तालाब और पुराने अस्पताल में बाइक खड़ी कर सकते हैं, नईबस्ती, नरिया की तरफ से जाने वाले वाहन केलरगंज में खड़े किए जा सकते हैं तथा स्टेट बैंक तिराहा व लवली चौराहे से जाने वले लोग मानिक चौक कटरा में अपनेवाहन खड़े कर आराम से शॉपिंग कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें