फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अपर जिला जज को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 07 Apr 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के घर के मोबाइल पर किसी अज्ञात युवक ने फोन जान से मारने की धमकी दी। दोबारा भी अज्ञात ने फोन कर फिर से अभद्रता करते हुए गोली मारने की धमकी दी। न्यायाधीश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच साइबर प्रभारी को सौंपी हैं।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पॅास्को एक्ट मोहम्मद आजाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि दो अप्रैल की दोपहर उनके घर के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। जिसको उनकी पत्नी ने रिसीव किया। फोन करने वाले ने अपने आपको कनाड़ा का रहने वाला बताते हुए अभद्रता की और कहा कि तुम्हारे पति को जान से मार देंगे। पत्नी द्वारा बताए जाने पर जज ने इस पर ध्यान नहीं दिया। 5 अप्रैल की दोपहर दूसरे मोबाइल नंबर से एक बार फिर व्हाट्सअप कॉल आई। जिसको जज द्वारा रिसीव करने पर फोन करने वाले ने अभद्रता करते हुए गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। जज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर जांच साइबर प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें