फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अपर आयुक्त ने किया नगर पालिका का निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। अपर आयुक्त प्रशासन एवं पदेन अपर निदेशक स्थानीय निकाय झांसी डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा ने शनिवार को नगर पालिका का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने नगर के कुछ वार्डों का भी दौरा कर साफ-सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने वार्डों में होने वाली सफाई व्यवस्था का नियमित तौर पर निरीक्षण करने के लिए एसडीएम और ईओ को निर्देशित किया।

अपर आयुक्त प्रशासन डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा ने नगर पालिका के साथ-साथ नगर के कई वार्डों का भी निरीक्षण किया। जिसमें खासतौर पर साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका की बोर्ड प्रॉपर्टी, बीट रजिस्टर, निर्माण, जनकल्याण कारी योजना, वसूली रजिस्टर आदि देखा। उन्होंने 22 जनवरी को मंदिर, चौराहों, सरकारी कार्यालय व कस्बे में विशेष साफ-सफाई के निर्देश भी दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने निरीक्षण में स्थितियों को संतोषजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पालिका पहुंचे नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बुके देकर अपर आयुक्त का स्वागत किया। इस दौरान सुनीलकांत तिवारी, ईओ पवन किशोर मौर्या, आरआई सुनील कुमार, सफाई निरीक्षक हरीशंकर निरजंन, लिपिक जीवन बाबू, विजय अवस्थी, जेई अरुण कुमार, शहजाद उद्दीन, पवन वर्मा, रचना, सीमा, मैशर, शिवम ताम्रकार व अनुज पाटकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें