फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लापरवाह आशा कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाईः सीडीओ

Thu, 31 Aug 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक बुधवार की शाम विकास भवन सभागार में हुई। अध्यक्षता कर रहे सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने कहा कि मातृ शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की जाए। उन्होंने कहा कि जिन 40 आशा वर्करों का मानदेय लंबित है, उनका भुगतान तत्काल किया जाए। साथ ही जो आशा वर्कर काम नहीं कर रही है, उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों मामले में हुई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट अगली बैठक में दें।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित निर्माण कार्य में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि चिकित्सा इकाई तथा ब्लॉक को लंबित भुगतान कराए जाएं। आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। सीएचसी और पीएचसी के चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि आशा वर्करों की केंद्रों पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, एसीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ. एसडी चौधरी, डॉ. अरविंद भूषण, सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डीपीएम प्रेमप्रताप, डीसीपीएम धर्मेद्र कुमार, संदीप गहोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें