फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में ब्राह्मण महासभा ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक के नेतृत्व में ब्राह्मण महासभा व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। अशोक बाजपेई ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर हिंदू देवी देवताओं के आपत्तिजनक पोस्ट तथा फोटो को सोशल मीडिया में वायरल किया था। जिससे समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने कोतवाली में मामला भी दर्ज कराया है लेकिन अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धरना देने वालों में सपा नेता मनोज चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडे, बजरंग दल जिला संयोजक दीपक शर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक नीलाभ शुक्ला समेत ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें