फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ड्रोन की मदद से पकड़ा गया मासूम से दुष्कर्म का आरोपी

Tue, 29 Aug 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने ड्रोन की मदद से खोज निकाला। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर मे गोली लगी है। पुलिस ने मौके से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि रविवार की रात उसकी सात वर्षीय बच्ची बाबा के साथ दरवाजे पर सो रही रही। तभी पड़ोसी युवक हरेंद्र सिंह तोमर उसकी पुत्री को उठा ले गया और सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सों एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में एसओजी, सर्विलांस, माधौगढ़ रामपुरा थाना पुलिस की टीमों को लगाया था।
एसपी ईरज राजा ने बताया कि सोमवार को संयुक्त टीम ने ड्रोन की मदद से हैदलपुर गांव के पास खेतों में छिपे आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया तो उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी हरेंद्र सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के पांच घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर माधौगढ़ कोतवाली में संगीन धाराओं में आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें