फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला आरक्षी से छेड़खानी व ब्लैकमेल का आरोपी पकड़ा

Fri, 18 Aug 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। गैर जनपद में तैनात महिला आरक्षी के साथ छेड़छाड़ करने व ब्लैकमेल कर लाखों रुपये हड़पने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। औरैया जिले में तैनात महिला सिपाही ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के मसगायां निवासी आलोक सिंह उर्फ गोलू से थी। उसके बाद गोलू ने उसे ब्लैकमेल कर लगभग तीन लाख रुपये हड़प लिए थे। लेकिन इसके बाद भी वह महिला आरक्षी को विभिन्न तरीकों से परेशान कर रहा था। युवक के उत्पीड़न से तंग आकर कालपी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 36 घंटे के भीतर की गुरुवार की सुबह आरोपी आलोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें