फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य को बंधक बनाने का आरोप, रिपोर्ट

Mon, 19 Aug 2024 03:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। विद्यालय में घुसकर आरोपियों ने नारेबाजी कर प्रधानाचार्य को बंधक बना लिया। तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद व आठ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के इंटर कालेज इटौरा के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह यादव ने आटा थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि इटौरा निवासीगण कौशलेंद्र भारती, अमानत मंसूरी, तारिफ, अजीत, वीरु, जगभान, गंगाराम, राजकुमार उर्फ बबलू, सीताराम, शंभूदयाल, चंद्रभान और कालपी निवासी शफीक अपने आठ अज्ञात साथियों ने साथ शुक्रवार की सुबह आठ बजे इंटर कालेज परिसर में हंगामा करने लगे। जब उन्हें हंगामा काटने से मना किया तो उन सभी ने कालेज स्टाफ के साथ अभद्रता की।
जब उन्हें रोका गया तो आक्रामक होकर विद्यालय परिसर में नारेबाजी कर स्टाफ को धमकाया। इनके बाद उन्होंने प्रधानाचार्य को एक घंटे तक कार्यालय में बंधक बनाए रखा। जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी, जो कि इस प्रकरण के कारण बाधित रही। इसके बाद आरोपित दोबारा से कालेज में हंगामा करने की धमकी देते हुए कालेज के बाहर चले गए। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें