फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे लगाकर चकरोड पर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ग्राम सिवनी बुजुर्ग के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दबंग ने चकरोड पर खंभे लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। आरोप है कि लेखपाल का उसका रिश्तेदार है और उसकी शह मिली हुई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से पूरे मामले की शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नदीगांव विकास खंड के ग्राम सदूपुरा, अटा, सिवनी बुजुर्ग के किसानों ने एसडीएम कृष्णकुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। बताया कि उन सभी किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन मौजा सिवनी बुजुर्ग में स्थित है। खेतों पर ट्रैक्टर और कृषि यंत्र लाने ले जाने के लिए चकबंदी के समय से चकरोड नियत है।
सिवनी बुजुर्ग निवासी एक दबंग व्यक्ति ने उक्त चकरोड के दोनों साइड खंभे लगाकर चकरोड पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। किसानों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग एसडीएम से की है। इस दौरान हरिश्चंद्र, रामशरण, गुलाब सिंह, चेतराम, कौशल किशोर, शिवप्रसाद, मोहर सिंह, रामबिहारी, राजीव, मनोज, कमलेश, नरेंद्र, देवेंद्र, आकाश, संजीव, रजनीश, अनिल, सुदेश, मोहन, रामजीलाल, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें