फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कालपी की कांशीराम कॉलोनी निवासी सीमा देवी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति अपने आठ-दस साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उनके पति रामसिंह के साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि हर महीने 50 हजार रुपये नहीं दिए गए तो कॉलोनी में रहने नहीं देंगे। सीमा देवी ने आरोप लगाया कि आरोपी उनके पति की सोने की चेन और तीन हजार रुपये छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और क्षेत्र में उनका दबदबा है। पीड़िता ने एसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें