फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी से अश्लील हरकत का आरोप, पड़ोसी और सिपाही कोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एक महिला ने अपनी 13 वर्षीय बेटी से अश्लील हरकत और धमकी देने के मामले में पड़ोसी मंगल सिंह और राहिया चौकी के कांस्टेबल सर्वेश कुमार के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया है। महिला के अनुसार, 19 मई 2026 की शाम उसकी बेटी दुकान से लौट रही थी। तभी मंगल सिंह और कांस्टेबल सर्वेश कुमार ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर उसके नाना आशाराम मौके पर पहुंचे, जिस पर आरोपियों ने पुलिस में रिश्तेदार होने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल सर्वेश कुमार उसे और उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देता है। डायल 112 पर शिकायत और 22 मई को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। बयान दर्ज होने के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों को तलब करने का आदेश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें