फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फर्जी शिकायतें कर परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डकोर निवासी सुरेंद्रपाल सिंह ने ग्राम समाज की जमीन से जुड़े विवाद में फर्जी शिकायतें कर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मौजा डकोर स्थित गाटा उनके पुत्र-पुत्रियों के नाम संक्रमणीय भूमिधर के रूप में दर्ज हैं। इसके बावजूद जमीन को ग्राम समाज की बताकर शिकायतें की जा रही हैं। सुरेंद्रपाल सिंह के अनुसार, जमीन को लेकर सिविल न्यायालय में वाद विचाराधीन है। आरोप लगाया कि उन्हें खेत में बोआई करने से रोका जा रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने मामले में एसडीएम से भी इसकी शिकायत की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें