फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लेखपाल ने ज्वार की जगह दर्ज की बाजरा की फसल

Mon, 06 Nov 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। लेखपाल की अनदेखी के चलते खेत में बोई गई फसल की जगह दूसरी फसल दर्ज कर दी गई। खसरा में फसल दर्ज न होने से किसान उपज का क्रय केंद्र में बिक्री नहीं कर पा रहा है। परेशान किसान ने एसडीएम शशिभूषण से शिकायत की है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के हरौली निवासी किसान विष्णु कुमार सिंह ने एसडीएम को शिकायत देते हुए बताया कि खेत में ज्वार की फसल बोई गई थी।
ज्वार को क्रय केंद्र में बिक्री के लिए खसरा की नकल में लेखपाल कल्पना ने बाजरा दर्ज कर दिया। किसान का कहना है कि कृषि उत्पादन मंडी समिति में ज्वार 2200 रुपये प्रति क्विंटल है। क्रय केंद्र में 3500 रूपये प्रति क्विंटल होने से कृषि उत्पादन मंडी में बेचने पर नुकसान हो रहा है। किसान का कहना है कि सरकार क्रय केंद्र खोलकर उपज का सही मूल्य दे रही है। वहीं कर्मचारियों की लापरवाही के चलते परेशान होना पड़ रहा है। किसान का कहना है कि उपज का क्रय केंद्र पर बिक्री नहीं की गई तो हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें