फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़ते हुए बंबा में गिरी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोहरे के चलते शनिवार सुबह करीब छह बजे कार अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए बंबा में गिर गई। कार सवार तीन लोग पानी में डूब गए। चालक ने तैरकर जान बचाई। जबकि कार स
विज्ञापन

वार दो लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। कुछ देर बाद दोनों शव तलाश लिए गए। कार सवार भंडारे के लिए सब्जी मंडी जा रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र के धनौरा कलां गांव निवासी विवेक अवस्थी के यहां रामचरित मानस का अखंड पाठ था। शनिवार को भंडारा होना था। शनिवार की सुबह लगभग छह बजे गांव निवासी हलवाई सुमित शर्मा (26) बांके बिहारी (22) और इटौरा गांव निवासी आनंद (25) कार से सब्जी लेने जालौन मंडी जा रहे थे। आनंद कार चला रहा था।
आनंद ने बताया कि नारायणपुरा बंबा मोड़ के पास कोहरे के चलते वह रेलिंग नहीं देख सका। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ उमेश पांडे, कोतवाल कुलदीप तिवारी मौके पर पहुंचे। कार को जेसीबी से बाहर निकाला और गोताखोरों की मदद से शवों को तलाश कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बांके बिहारी इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से पिता ऋषि कुमार मां पिंकी देवी बेहाल हैं। सुमित के परिजनों ने बताया कि वह हलवाई का काम करता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें