एट। थाना क्षेत्र की विरगुवा खुर्द क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान विजयपुर थाना भौती, जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश निवासी पर्वत सिंह वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)