फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास सूची का सत्यापन, कच्चे मकान देखे

विज्ञापन
परासन में आवासों का सत्यापन करतीं डीडीओ मिथलेश सचान। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा(उरई)। डीडीओ मिथलेश सचान ने इलाके के परासन गांव में आवास सूची का घर-घर सत्यापन किया। उन्होंने लाभार्थियों के कच्चे मकानों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी के साथ पक्षपात नहीं होने दिया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राम परासन के अंतर्गत आधा दर्जन मजरे आते हैं। दो दर्जन से अधिक लोगों ने अभी तक अपने अभिलेख कार्यालय में जमा नहीं किए हैं। इन्हें सूचित कर दिया गया है। डीडीओ ने पीडब्ल्यूडी से बन रहे निर्माणाधीन लिंक रोड का निरीक्षण किया। किनारे- किनारे मिट्टी भराई मानक के अनुरूप न होने पर अफसरों से नाराजगी जताई।
डीडीओ ने बताया कि 437 आवासों की सूची का सत्यापन किया है। उन्होंने अपात्रों के नाम सूची से हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें