फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत में पानी लगाने गया युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खेत पर पानी लगाने गया युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने उसका शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एट थाना क्षेत्र के धगुवां कला निवासी चरन सिंह का 21 वर्षीय पुत्र जितेंद्र शनिवार की शाम खेत पर पानी लगाने गया था। जहां छोटी पुलिया के पास उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में जब पानी लगाने के बाद वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। वह घर में अकेला था। उसकी मौत से मां मीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें