फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मामूली विवाद में युवक की पीटकर हत्या, एक घायल

Tue, 20 Aug 2024 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। बाइक और साइकिल में हुई टक्कर के बाद आपस में विवाद हो गया। जिस पर साइकिल सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट कर दी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर खलबली मच गई, पुलिस ने घायल को ग्वालियर भर्ती कराया है।
विज्ञापन



रामपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा निवासी हेमराज (40) व रामसिया (55) सोमवार को बाइक से हनुमंतपुरा चौराहे (भिंड) से अपने गांव सुल्तानपुरा आ रहे थे। रास्ते में बल्लों की गाड़ियां चूरेपुरा थाना नौगाव जिला भिंड के पास हेमराज की बाइक चूरेपुरा गांव के एक युवक की साइकिल से टकरा गई। जिस पर हेमराज व साइकिल सवार युवक में विवाद होने लगा।
इसके बाद युवक ने गांव से कई लोगों को बुला लिया और बाइक सवार हेमराज व रामसिया के साथ मारपीट कर दी। जिसमे हेमराज की मौके पर मौत हो गई व रामसिया गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने थाना नौगाव जिला भिंड को सूचित किया। पुलिस दोनों लोगो को जिला अस्पताल भिंड ले गई। जहां डॉक्टर द्वारा हेमराज को मृत घोषित कर रामसिया को ग्वालियर रेफर कर दिया। मारपीट करने वाले लड़कों का अभी पता नहीं चल सका है। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें