उरई। कर्जदारों से परेशान होकर युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। शनिवार को उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
गुरुवार को शहर के अजनारी रोड स्थित रेलवे लाइन पर युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की थी, पर नहीं हो पाई थी। तब पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में शव रखवा दिया था। शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी कमलेशी ने उसकी शिनाख्त अपने पति जोगेंद्र (42) के रूप में की।
बताया कि उसके पति ने किसी से एक लाख रुपये उधार लिए थे लेकिन अब वह साढ़े पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। आएदिन देनदार के परेशान करने की वजह से वह पुत्री अनुष्का, पुत्र रौनक व सागर के मायके अजनारी में रह रही थी। आरोप है कि इसी तनाव के चलते उसके पति ने आत्महत्या की है। महिला ने कहा कि वह पोस्टमार्टम होने के बाद थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देगी। शिकायत करेंगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि अगर तहरीर मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।