फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दोस्त के साथ बाइक से जा रहा युवक अनियंत्रित होकर गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। दोस्त के साथ बाइक से जा रहा युवक चलती बाइक से गिर गया। सिर में अधिक चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के हिंगुटा गांव निवासी सुकेश कुमार उर्फ अढ़तिया (30) सोमवार को अपने गांव के ही दोस्त जावेद के साथ किसी काम से बाइक से नदीगांव जा रहा था। गिदवासा के पास पीछे बैठा सुकेश अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दूध बेचने का काम करता था। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें