फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक, मौत

Fri, 26 Jul 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। पानी भरने गए युवक की कुएं में पैर फिसलने पर गिरकर डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र परासन गांव निवासी रामस्वरूप उर्फ गुड्डू (35) बुधवार कुएं में पानी भरने गया था। अनुमान है कि वहां पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण पानी भरने कुएं में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उसका शव उतराता देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह गुजरात में रहकर पानी पूरी का धंधा करता था। वह कुछ दिन पहले ही आया था। उसके चार बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी संपत सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें