फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खंभे में तार जोड़ते वक्त युवक की करंट से मौत

Wed, 09 Oct 2024 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बिजली के पोल से तार जोड़ते समय युवक को करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर छत पर गिर पड़ा। पत्नी जब छत पर पहुंची तो उसे अचेतावस्था में पड़ा देख उसने परिजनों को आवाज दी। इस पर उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र क्षेत्र के नगवा निवासी हरिनारायण (40) के घर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इस पर वह छत के पास लगे पोल से बिजली सही कर रहा था। तभी उसे अचानक करंट लग गया और वह अचेत होकर छत पर ही गिर पड़ा। किसी के गिरने की आवाज सुनकर पत्नी विनीता जब छत पर पहुंची तो पति को अचेत पड़ा देख चीख पड़ी। आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि वह कदौरा नगर क्षेत्र में दुकान पर बाल काटने का काम करता था। मंगलवार को वह दुकान नहीं गया था। परिजनों ने बताया कि वह अकेला ही घर का कमाने वाला था। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी विनीता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें