फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: देवी पंडाल में करंट से युवक की जान गई

Mon, 07 Oct 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। देवी पंडाल में खुले तार को छूने पर युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के बरगुवां गांव निवासी कपिल (24) शनिवार शाम घर से गांव में रखी देवी प्रतिमा के पंडाल में गया था। वहां पर रोशनी करने के लिए बिजली मिस्त्री काम कर रहे थे। जिससे बिजली के तार खुले पड़े थे, तभी उसका हाथ एक तार से छू गया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी सरीला ले गए। वहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से मां उर्मिला सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें