फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में ओवरब्रिज से गिरकर युवक की मौत

Sun, 04 Aug 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालात में ओवरब्रिज से नीचे गिरकर युवक की मौत हो गई। पिता ने हालात संदिग्ध बताकर पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

डकोर कस्बा निवासी सुशील कुमार का पुत्र प्रशांत वर्मा (25) शहर के राठ रोड स्थित एक मॉल में काम करता था। शुक्रवार रात वह काम करने के बाद करीब दो-ढाई बजे स्कूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह ओवरब्रिज के पुल के ऊपर पहुंचा तो संदिग्ध हालात में नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी स्कूटी ओवरब्रिज के ऊपर पड़ी मिली है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
हादसे की सूचना पाकर पहुंचे पिता सुशील ने बताया कि वह शहर के एक मॉल में करीब दो वर्ष से काम कर रहा था। इस समय उसकी रात ड्यूटी चल रही थी। वह काम करने के बाद घर लौट रहा था पर वह पुल के नीचे कैसे गिरा। यह पता नहीं चल पा रहा है। उसकी मौत से भाई ध्यानेंद्र, मां गीता सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। शहर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।खबर में जोड़-ओवरबि्रज से गिरे युवक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने किया हंगामा
उरई। घर जाते समय युवक की राठ रोड ओवरब्रिज से संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम होने के बाद दो दर्जन से अधिक संख्या में परिजन शॉपिंग मॉल पहुंच गए और उन्होंने सहकर्मी पर हत्या का आरोप लगाया। पिता सुशील कुमार ने बताया कि उसका पुत्र सुबह 9 बजे से लेकर 9 बजे तक काम करता था। लेकिन मॉल के मैनेजर ने उसे जबरन रात में बुलाया। आरोप है कि उसकी हत्या कर दी गई है। क्योंकि जहां उसकी स्कूटी मिली है, वहां किसी भी प्रकार के हादसे के निशान नहीं है। आरोप है कि उसे परेशान किया गया है। फिर उसे धक्का देकर मार दिया गया। आरोप है कि मैनेजर का उसके पुत्र से विवाद चलता था। हंगामे की जानकारी पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन परिजन कार्रवाई करने की जिद पर अड़े रहे। शहर कोतवाली ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें